लेटेस्ट न्यूज़

अफजाल अंसारी बोले- पहलगाम हमले के बाद मुसलमानों को निशाना बनाने वालों और आतंकवादियों की मानसिकता एक जैसी

Afzal Ansari News: सपा सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने की मांग दोहराई.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari
Afzal Ansari
social share
google news

Afzal Ansari News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में कई स्थानों पर मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि नफरत फैला रहे 'सरकार समर्थित' लोगों और आतंकवादियों की मानसिकता एक ही जैसी है.