लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता राहुल गांधी से बोले- अगर आपकी दादी जिंदा होती तो ये नहीं होता

Rahul meets Shubham Dwivedi's family: पहलगाम में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के पिता ने राहुल गांधी से मुलाकात में कहा कि अगर आपकी दादी इंदिरा गांधी आज जिंदा होतीं, तो ये हालात नहीं होते. जानिए और क्या-क्या बातचीत हुई.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi with Shubham's family.
शुभम के परिवार के साथ राहुल गांधी.
social share
Google CTA

Rahul meets Shubham Dwivedi's family: पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले के शिकार शुभम द्विवेदी के परिजनों से बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कानपुर में मुलाकात की. भावुक माहौल में शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने राहुल गांधी से कहा कि, 'अगर आपकी दादी इंदिरा गांधी जिंदा होतीं, तो यह नहीं होता.' यह बयान आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया. परिवार ने ने कहा है कि सिर्फ छोटी-मोटी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा.