UPTak Baithak Logo

कौन है 50 हजार की इनामिया 'लेडी डॉन' शाइस्ता परवीन, जिसे पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पा रही?

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी, 50 हजार रुपये की इनामी, यूपी की लेडी डॉन और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिर एक बार सुर्खियों में है.

ADVERTISEMENT

Shaista Parveen
Shaista Parveen
social share
Google CTA

Shaista Parveen News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी, 50 हजार रुपये की इनामी, यूपी की लेडी डॉन और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिर एक बार सुर्खियों में है. अब ऐसी खबर है कि शाइस्ता बेटे दिनों प्रयागराज के हटवा गांव पहुंची थी, जिसके चलते फिर एक बार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन पुलिस की पकड़ से बाहर है. शाइस्‍ता और उसकी देवरानी जैनब फातिमा की तलाश में देर रात एक बजे से लेकर गुरुवार सुबह पांच बजे तक प्रयागराज के कई इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी.