UPTak Baithak Logo

शाइस्‍ता परवीन और जैनब की तलाश में अतीक के गढ़ में हड़कंप, रात भर चली छापेमारी

उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी, 50 हजार रुपये की इनामी, यूपी की लेडी डॉन और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के हटवा गांव आने की सुगबुगाहट पर पुलिस ने एक्शन लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shaista Parveen News: उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी, 50 हजार रुपये की इनामी, यूपी की लेडी डॉन और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के हटवा गांव आने की सुगबुगाहट पर पुलिस ने एक्शन लिया है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन पुलिस की पकड़ से बाहर है. शाइस्‍ता और उसकी देवरानी जैनब फातिमा की तलाश में देर रात एक बजे से लेकर गुरुवार सुबह पांच बजे तक प्रयागराज के कई इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की. चकिया, कसारी मसारी और हटवा गांव में पहुंची पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी.