कौन हैं IPS संकल्प शर्मा जिनका डिवाइडर फांदकर दौड़ लगाने का वीडियो हो रहा है जमकर वायरल?
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा का डिवाइडर फांदकर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए कौन हैं संकल्प शर्मा और क्यों किया उन्होंने ऐसा?
ADVERTISEMENT

IPS Sankalp Sharma
IPS Sankalp Sharma News: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वारयल होते हैं. इस बीच देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में संकल्प शर्मा डिवाइडर को फांदकर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान माहौल बिगड़ता देख एसपी संकल्प शर्मा ने सड़क पर उतर कमान संभाली थी और उपद्रवियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था. इस बीच लोगों संकल्प शर्मा के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक हैं. खबर में आगे आप IPS संकल्प शर्मा के बारे में तफ्सील से जानिए.