लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार ने जब गाजीपुर के एडिशनल SP पर किया हमला, पुलिस अधिकारी ने बताई अंसारी के आतंक की कहानी

Uttar Pradesh News: मुख्तार अंसारी को शनिवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई. इसी के साथ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: मुख्तार अंसारी को शनिवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई. इसी के साथ उसके भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को भी गैगस्टर एक्ट में चार साल जेल की सजा सुनाई गई है. मुख्तार (Mukhtar Ansari) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. मुख्तार अंसारी के खिलाफ बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. वहीं मुख्तार को सजा मिलने के बाद उसके आतंक की कई कहानियां सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक घटना के बारे में यूपी तक को गाजीपुर एडिशनल एसपी रहे शंकर जायसवाल ने बताया.