आगरा के होटल नंबर 101 में क्या कर रहा था स्वामी चैतन्यानंद! तड़के 3:40 बजे की CCTV में ये सब दिखा
आगरा के होटल नंबर 101 से दिल्ली पुलिस ने विवादित स्वयंभू संत स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया. उन पर छात्राओं के साथ यौन शोषण, अश्लील मैसेज और धोखाधड़ी के आरोप हैं. चैतन्यानंद ने होटल में पार्थ सारथी नाम से रजिस्टर किया था.
ADVERTISEMENT

विवादों में घिरे स्वयंभू संत चैतन्यानंद सरस्वती को उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद को होटल द फर्स्ट से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने रात करीब 3:30 बजे होटल के कमरा नंबर 101 से पकड़ा है. आरोपी चैतन्यानंद होटल में रुकने के लिए शनिवार शाम 4:00 बजे आए थे. होटल में दर्ज रिकार्ड के मुताबिक चैतन्यानंद ने रजिस्टर में अपना नाम पार्थ सारथी लिखा है. होटल के रिसेप्शनिस्ट भारत के मुताबिक रात करीब 3:30 बजे दो व्यक्ति आए और उन्होंने अपने को दिल्ली पुलिस का बताया. दोनों व्यक्तियों ने पूछा कि कमरा नंबर 101 कहां है? उन्हें इसकी जानकारी दी गई. फिर दोनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और बाबा को सामान सहित अपने साथ गाड़ी में बैठ कर ले गए.