लेटेस्ट न्यूज़

मंदिर जैसे खंभे, पृथ्वीराज-शिलालेख का उल्लेख…1875 की ASI रिपोर्ट में संभल मस्जिद को लेकर क्या दर्ज है?

UP News: अब हम आपको बताते हैं कि संभल जामा मस्जिद या उसके हरिहर मंदिर होने के इस पूरे विवाद पर ऐतिहासिक साक्ष्य और पुरातात्विक पड़ताल क्या कहती है? ASI यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का इस मामले पर क्या रिपोर्ट है? दरअसल ASI की 1875 की रिपोर्ट में हैरान कर देने वाली बात दर्ज है.

ADVERTISEMENT

Sambhal jama masjid case
Sambhal jama masjid case
social share
google news

UP News: संभल जामा मस्जिद हमेशा से ही विवादों में रही है. मगर कभी ये विवाद राष्ट्रीय स्तर पर नहीं आया. मगर जब से कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका पर सर्वे के आदेश दिए, तभी से संभल जामा मस्जिद का ये विवाद बड़े स्तर पर चर्चाओं में आ गया. कल जब दूसरी बार सर्वे टीम मस्जिद में सर्वे के लिए गई तो भीड़ हिंसक हो गई और इस हिंसा में 4 लोगों की मौत भी हो गई. फिलहाल संभल में तनाव बना हुआ है और प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल और इंटरनेट बंद करने के आदेश दे दिए हैं.