लेटेस्ट न्यूज़

हमने सिर्फ आतंकी ढांचे पर हमला किया...ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का यह बयान वायरल

Imran Masood Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान वायरल, कहा- "हमने सिर्फ आतंकी ढांचे पर हमला किया, नागरिकों को निशाना नहीं बनाया." भारतीय सेना ने पीओके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. यूपी में रेड अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

Imran Masood
Congress MP Imran Masood
social share
google news

Imran Masood Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं. सेना के इस कार्रवाई के बाद से प्रतिक्रियाओं का दौर शामिल है. इसी कड़ी में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है.