लेटेस्ट न्यूज़

वक्फ संशोधन विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया 7 दिन का वक्त, इस बीच जानिए प्रॉपर्टी का क्या होगा

Waqf Amendment Bill news: वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में केंद्र सरकार को जवाब के लिए 7 दिन का समय मिला. जानिए कोर्ट ने वक्फ प्रॉपर्टी को लेकर क्या आदेश दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Supreme Court on Waqf
social share
Google CTA

Waqf Amendment Bill news: वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस तेज़ हो गई है. इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने केंद्र सरकार को अपना प्रारंभिक जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है. अदालत ने साफ कहा कि जब तक जवाब नहीं आता और अगली सुनवाई नहीं होती, तब तक वक्फ संपत्तियों की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा.