लेटेस्ट न्यूज़

1999 से 3000 में बेचे जा रहे महाकुंभ में नहाती, कपड़े बदलती लड़कियों के वीडियो? चौंकाऊ खुलासा हुआ 

Mahakumbh News: प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहा हैं. वहीं यहां कुछ लोग महिलाओं की प्राइवेसी को तार-तार करने में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
google news

Mahakumbh News: प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहा हैं. वहीं यहां कुछ लोग महिलाओं की प्राइवेसी को तार-तार करने में जुटे हैं. बता दें कि इंडिया टुडे की पड़ताल में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ऐसा दावा है कि महाकुंभ में स्नान करने के बाद कपड़े बदलती महिलाओं और लड़कियों के गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए अश्लील वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं. सोशल मीडिया के अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन आपत्तिजनक कंटेंट को पैसों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि इस मामले में अब डीआईजी महाकुंभ मेला वैभव कृष्ण का बयान सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, उनकी तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.