लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा में नायब तहसीलदार अहमद हसन का गुटखा खाते वीडियो हो गया वायरल फिर ये हुआ इनके साथ

गोंडा में नायब तहसीलदार अहमद हसन का गुटखा खाते हुए वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में वह सुनवाई के दौरान गुटखा खाते दिख रहे हैं. इसके बाद एसडीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

ADVERTISEMENT

Gonda Naib Tehsildar viral video
Gonda Naib Tehsildar viral video
social share
google news

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक नायब तहसीलदार का गुटखा खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सदर तहसील के धानेपुर नायब तहसीलदार अहमद हसन अपनी कुर्सी पर बैठकर गुटखा खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया.