लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में डंडा लेकर डिवाइडर फांदते एसपी संकल्प शर्मा का वीडियो वायरल, जानिए इनकी कहानी

UP News: देवरिया एसपी संकल्प शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चाओं में बना हुआ है. वीडियो में एसपी संकल्प शर्मा हाथ में डंडा लेकर खुद ही भागते हुए हंगामेदार भीड़ का सामना कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

IPS Sankalp Sharma
IPS Sankalp Sharma
social share
Google CTA

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय जबरदस्त वायरल हो रहा है. ये वीडियो है देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा का. इस वीडियो पर लोग उन्हें देवरिया का सिंघम भी कह रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में देवरिया एसपी संकल्प शर्मा सड़क पर डंडा लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह खुद ही डंडा हाथ में पकड़ लेते हैं और डिवाइडर फांदते हुए सड़कों पर अराजकता फैला रही भीड़ पर टूट पड़ते हैं.