लेटेस्ट न्यूज़

भारत बंद पर भड़का मुजफ्फरनगर का वाल्मीकि समाज, बोले- कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा हमारा आरक्षण

UP News: दलित और बहुजन संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद को सपा, बसपा जैसे राजनीतिक दलों का भी खूब समर्थन मिल रहा है. मगर वाल्मीकि समाज भारत बंद के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है. दलित वर्ग में शामिल वाल्मीकि समाज ने भारत बंद का बहिष्कार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Bharat Bandh
Bharat Bandh
social share
Google CTA

UP News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी आरक्षण के उप-वर्गीकरण यानी (सब कैटेगराइजेशन) को लेकर दिए गए फैसले के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. इस भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल समेत कई दलों और संगठनों का समर्थन मिला हुआ है. देश के कई हिस्सों में दलित संगठन सड़कों पर निकले हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं. मगर इस विरोध प्रदर्शनों में दलित वर्ग में शामिल वाल्मीकि समाज हिस्सा लेता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.