लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News : यूपी के इन शहरों में 15 जून तक चलेगी खौफनाक लू, IMD के इस नक्शे से समझिए

Uttar Pradesh Mausam news: उत्तर प्रदेश के लोगों को तीखी और झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है. मंगलवार, 11 जून को भी यूपी के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Mausam news
Uttar Pradesh Mausam news
social share
google news

Uttar Pradesh Mausam news: उत्तर प्रदेश के लोगों को तीखी और झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है. मंगलवार, 11 जून को भी यूपी के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ बल्कि प्रयागराज जैसे शहरों की हालत तो और खराब दिखी जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. यह कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी कि प्रयागराज भारत में सबसे गर्म जगह के रूप में दर्ज किया गया हो. प्रयागराज के अलावा लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बलिया, झांसी, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, इटावा, आगरा और अलीगढ़ में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया. बहराइच, बरेली और मेरठ में भी पारा सामान्य से कुछ ज्यादा ही ऊपर रहा.