UP Petrol Price Today: यूपी के इन 10 बड़े जिलों में पेट्रोल के दाम बदले, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ रेट
UP Petrol Price Today: 28 मई 2026 को यूपी में पेट्रोल की कीमतों में मिला-जुला असर दिखा. प्रयागराज, लखनऊ और नोएडा में दाम बढ़े, जबकि आगरा, वाराणसी और गोरखपुर में राहत मिली. कई जिलों में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

UP Petrol Price Today
UP Petrol Price Today: उत्तर प्रदेश में आज 28 मई 2026 पेट्रोल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. राज्य के कुछ जिलों में जहां पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और जनता को मामूली राहत मिली है. वहीं कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़ गए हैं. आज सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रयागराज में देखी गई जबकि आगरा और वाराणसी के उपभोक्ताओं को राहत मिली है. राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी आज पेट्रोल के दामों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं यूपी के 10 प्रमुख जिलों में आज पेट्रोल का क्या भाव है.
