लेटेस्ट न्यूज़

UP की विजयदशमी: नोएडा से लखनऊ तक रावण दहन की तैयारियां पूरी, सुरक्षा की जबर्दस्त व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में विजयदशमी को लेकर जबर्दस्त तैयारियां देखने को मिल रही हैं. बुधवार, 5 अक्टूबर यानी आज दशहरे के मद्देनजर नोएडा से लेकर लखनऊ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में विजयदशमी को लेकर जबर्दस्त तैयारियां देखने को मिल रही हैं. बुधवार, 5 अक्टूबर यानी आज दशहरे के मद्देनजर नोएडा से लेकर लखनऊ तक रावण के पुतले का दहन होना है. आयोजक समितियों से इतर यूपी एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस भी इस पर्व को शांति और उल्लास से मनाने कोशिशों में जुटी हुई है. यूपी के डीजीपी ने इस बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दशहरे के मौके पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि,दशहरे के मौके पर पुतला दहन के दौरान पुतलों में किसी भी तरह के विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल ना किया जाए. जहां पुतलों का दहन किया जाए वहां पर एग्जिट और एंट्री प्वाइंट की व्यवस्था हो.