खुद को असम का बताते हैं और आधार कार्ड दिखाते हैं... लखनऊ में रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अब ये ऐक्शन शुरू
यूपी ATS ने लखनऊ और प्रयागराज नगर निगमों में कूड़ा प्रबंधन कर्मियों के बीच छिपे अवैध घुसपैठियों (बांग्लादेशी और रोहिंग्या) की पहचान तेज की. जानिए यूपी में चल रही इस कवायद से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP ATS Rohingya Action
उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें राज्य से बाहर निकालने की कवायद वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे के तहत एक बार फिर तेज हो गई है. प्रयागराज नगर निगम में कर्मचारियों की जांच के बाद अब यह प्रक्रिया राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है. अधिकारियों ने लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता के काम में लगे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को चिन्हित करने के लिए बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है.