69000 शिक्षक भर्ती केस में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ, 5 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला
Uttar Pradesh 69000 Teacher Recruitment : यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में पिछले महीने आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक तरफ कई शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया था. वहीं अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है.
ADVERTISEMENT

UP 69000 Teacher Recruitment
Uttar Pradesh 69000 Teacher Recruitment : यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में पिछले महीने आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर जबर्दस्त चर्चा में है. इसकी वजह है सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला. असल में हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद शिक्षकों के उस तबके को अपना भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा था, जिन्हें इस भर्ती में नौकरी मिल गई है. दूसरी ओर ओबीसी अभ्यर्थी हैं जो सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि हाई कोर्ट के फैसले को जल्द से जल्द लागू कराया जाए. उनका आरोप है कि इस शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी की गई है. इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और सोमवार को इसपर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़ा एक बड़ा फैसला सुना दिया है.