लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: प्रदेश में अभी भी होगी मूसलाधार बारिश? जानिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल

UP में फिलहाल बारिश का सिलसिला रुक गया है. प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल रही हैं, मगर अधिकांश इलाकों में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला रुक गया है. प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल रही हैं, लेकिन अधिकांश इलाकों में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की संभावना नहीं है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि 26 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना नहीं है. बता दें कि मंगलवार को पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, इस बीच सुबह और शाम को लोगों को ठंडे मौसम का भी अहसास हो रहा है.

यूपी में आज इन इलाकों में गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

अक्टूबर से ऐसा हो जाएगा मौसम

IMD के लखनऊ केंद्र के अनुमान के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत से यूपी के कई इलाकों में लोगों चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल जाएगी. मतलब यह है कि अक्टूबर की शुरुआत से हल्की-हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा. खासतौर पर सुबह और शाम को लोग तापमान में गिरावट महसूस कर सकेंगे.