UP Weather Update: यूपी में जहां नहीं हो रही थी बारिश अब वहां जमकर बरसेंगे मेघ... मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट मिला
UP Weather Update: यूपी में 13-14 जुलाई को मॉनसून का प्रचंड अलर्ट. सहारनपुर, आगरा, झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश, लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों यानी 13 से 14 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में बादलों की गर्जना (मेघगर्जन) और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी प्रबल संभावना जताई गई है. प्रकृति के इस बदले मिजाज के बीच, लोगों को एक बार फिर से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.