लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 13 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में 13 जनवरी को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी. मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. मौसम विभाग ने 13 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी ठंड और विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी दी है. विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ऑरेंज अलर्ट- यहां छाएगा बेहद घना कोहरा

मौसम विभाग ने इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना जताई है, जहां विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है-

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर एवं आसपास के इलाके.

यह भी पढ़ें...

येलो अलर्ट- इन जिलों में घना कोहरा

प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों के साथ-साथ बुंदेलखंड के इन जिलों में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है:

बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

येलो अलर्ट: शीत लहर की चेतावनी

इन जिलों में बर्फीली हवाओं के कारण Cold Wave का प्रकोप रहेगा, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ेगी:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं आसपास के इलाके.

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. साथ ही, शीत लहर वाले इलाकों में बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.