लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर शुरू होगा तेज मॉनसूनी बारिश का दौर... मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 20 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि फिलहाल राज्य में कोई प्रभावी मॉनसूनी बारिश होने की संभावना नहीं है. इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के दो क्षेत्रों का प्रभाव है, जिससे मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य स्थिति से काफी दक्षिण की ओर खिसक गई है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी.