UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को होगी जमकर मॉनसूनी बारिश... कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून का रहगा एक्टिव. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिर से अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 19 अगस्त के लिए एक बार फिर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 8 जिलों में जहां भारी बारिश की संभावना है, वहीं 15 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और वज्रपात की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें.