UP Weather Update: यूपी के मौसम विभाग ने जारी किया भीषण लू का अलर्ट, 15 मई को इन जिलों में चेतावनी हुई जारी
UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने 15 मई के लिए बांदा, झांसी, चित्रकूट और फतेहपुर समेत कई जिलों में भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने 15 मई के लिए सूबे के कई जिलों में भीषण ऊष्ण लहर (लू) चलने की आधिकारिक चेतावनी जारी की है. खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में पारा सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है.