प्रेग्नेंट पत्नी निकहत के लोवर-टीशर्ट पहनने से परेशान था शादाब, शादी के 5 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम
UP News: गोरखपुर के बेलघाट में शादी के महज 5 महीने बाद एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई में पली-बढ़ी 24 वर्षीय निकहत निशा की उसके 25 वर्षीय पति शादाब ने गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
ADVERTISEMENT

UP News: गोरखपुर के बेलघाट में शादी के महज 5 महीने बाद एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मुंबई में पली-बढ़ी 24 वर्षीय निकहत निशा की उसके 25 वर्षीय पति शादाब ने गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस घटना के पीछे की वजह सामने आई है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मुकारीपुर गांव में बंद कमरे में दोनों की लाशें मिलीं. शुरू में इसे परिवारिक झगड़े के कारण सामूहिक सुसाइड माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया. पुलिस के अनुसार शादाब ने सोमवार 11 मई की रात को पहले अपनी गर्भवती पत्नी निकहत को जहर दिया, फिर गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. यह सब निकहत के मुंबई वाले रहन-सहन, कपड़ों और शादाब की बेरोजगारी को लेकर रोज होने वाले झगड़ों के कारण हुआ.