लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 13 जून को 80 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान... इन 50+ जिलों में होगी जोरदार बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आगरा, झांसी, अलीगढ़ समेत कई जिलों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी चेतावनी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे खतरनाक मिजाज देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए बेहद गंभीर और डराने वाली चेतावनी जारी की है. सूबे के कई इलाकों में मेघगर्जन और आसमानी बिजली के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से तूफानी आंधी चलने और भारी बारिश का महा-अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने हवाओं की रफ्तार और गंभीरता के हिसाब से जिलों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है.