UP Weather Update: 3 जनवरी को यूपी में पड़ी भीषण ठंड, जानें 4 तारीख को कैसा रहेगा मौसम?
UP Weather Update: यूपी में 3 जनवरी को पड़ी भीषण ठंड, 4 जनवरी का मौसम अपडेट और शीतलहर से बचाव के उपाय.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी का दिन कड़ाके की ठंड से भरा रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने जानकारी दी कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया था. राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर ठंड का सामना करना पड़ा.