UP Weather Update: यूपी से अब हो रही मॉनसून की विदाई, जानें आज सूबे में कैसा रहेगा मौसम?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है. ऐसे में लोगों को चिपचिपाती हुई गर्मी का सामना…
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है. ऐसे में लोगों को चिपचिपाती हुई गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लोगों के मन में बारिश की संभावना को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, सूबे से बहुत जल्द मॉनसून खत्म होने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी से सबसे पहले मॉनसून की रुखसती होगी. इसके बाद अलग-अलग हिस्सों से मॉनसून की विदाई होगी. बता दें कि अक्टूबर तक मौसम में गर्मी बनी रहेगी. इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा.