UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का कहर... अगले 48 घंटे तक बारिश का तांडव, लेटेस्ट अपडेट सामने आया
UP Weather Update: IMD के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया कि अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है. इस अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होगी और कुछ इलाकों में तो बहुत भारी बारिश के भी आसार हैं. यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण जारी की गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की इन बदलती परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें.