लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार...यूपी के इन 60+ जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ जिहों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Weather Update
Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. लेकिन ये बारिश लगातार नहीं हो रही है. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ जिहों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी के अलग-अलग जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.