UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून रहेगा एक्टिव, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून का अटैक. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का रुख एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी 19 अगस्त के लिए राज्य में बारिश का नया पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें और वज्रपात की घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरतें।