लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 18 अगस्त को मॉनसून का डरावना अटैक... इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी 18 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 18 अगस्त को मौसम थोड़ा करवट लेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है. विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राज्य में अगले 4 दिनों तक मॉनसून की सक्रियता कमजोर रहेगी. भारी और लगातार बारिश का दौर फिलहाल थमने वाला है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, कुछ स्थानों पर छिटपुट बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है.