लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में जन्माष्टमी पर CM योगी ने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए किया 30000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान 

Mathura News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 30,000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया. उन्होंने मथुरा, वृंदावन और बरसाना जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़ने की योजना की घोषणा की.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
Google CTA

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 30000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी योजना मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल जैसे उन तीर्थस्थलों को आपस में जोड़ने की है, जिनका इतिहास द्वापर युग तक जाता है. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पंचजन्य ऑडिटोरियम, मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने संतों का सम्मान किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "हमारी सरकार पूजनीय संतों की भावनाओं का सम्मान करने और ब्रज क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हम उन कामों को संभव बना रहे हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था."