लेटेस्ट न्यूज़

29561 करोड़ के खर्च में 4 चरणों में पूरा होगा नोएडा एयरपोर्ट, पहले फेज में हर साल 1.2 करोड़ यात्री कर सकेंगे सफर

Noida International Airport Update: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का निर्माण चार बड़े चरणों में किया जाएगा. इस परियोजना की कुल लागत 29,561 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

Third missed deadline: Noida airport may open in phases, starting with cargo ops
Noida International Airport Update
social share
Google CTA

Noida Airport Update: बेशक, आपको पता है कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है पर आप शायद सोच रहे होंगे कि आखिर यह विशाल परियोजना कब और कैसे पूरी होगी? हम आपके इसी सवाल का आज जवाब लेकर आए हैं. नोएडा एयरपोर्ट का पूरा खाका तैयार है और इसे चार अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा. बता दें कि हर चरण के साथ न सिर्फ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि इसका बजट भी बढ़ता जाएगा. आइए, हम आपको बताते हैं कि एयरपोर्ट के अलग-अलग फेज में कितना खर्च आएगा और कब तक यह पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा.