लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में रात 2 बजे साहिल पहुंचा शादीशुदा महिला के पास, शौहर को लगा चोर आया... दोनों को इस हाल में देख मचा बवाल

Baghpat Crime News: बागपत में एक पति ने अपनी पत्नी को रात के अंधेरे में एक पराए मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए पति और उसके परिवार ने दोनों की जमकर पिटाई की.

ADVERTISEMENT

Baghpat Viral News
Baghpat Viral News
social share
google news

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को रात के अंधेरे में एक पराए मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए पति और उसके परिवार ने दोनों की जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि यह घटना बागपत के सिंघवाली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव की है. गांव का ही युवक साहिल, पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध बनाए हुए था. वे अक्सर पति की गैर-मौजूदगी में मिलते थे. बीते दिन जब परिवार के लोग छत पर सो रहे थे, तभी साहिल चुपके से रात 2 बजे महिला के कमरे में घुस गया.