महिलाओं के कपड़े पहनकर आए हमलावर और आयशा के साथ…सहारनपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया
UP News: यूपी के सहारनपुर में हमलावर महिलाओं के कपड़े पहनकर आए. इस दौरान उन्होंने आयशा नाम की युवती पर हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां महिलाओं के कपड़े पहनकर आए अज्ञात हमलावरों ने एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने युवती की गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई. जिस तरह से हमलावर महिलाओं के कपड़े पहनकर आए और उन्होंने युवती पर हमला किया, इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया.