पतंजलि के साथ मिलकर यूपी के गौपालक कर सकेंगे कमाई, 50% कमिशन वाली स्कीम पर बात आगे बढ़ी
यूपी के गौ-पालक अब पतंजलि के साथ मिलकर कमाई कर सकेंगे. जानें 50% कमीशन वाली इस नई योजना की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Patanjali, UP scheme.
उत्तर प्रदेश में गौपालक किसानों के लिए कमाई का एक बेहतरीन रास्ता बनता नजर आ रहा है. इसके लिए प्रदेश में गोवंश के संरक्षण के साथ गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल सामने आई है. इसके तहत यूपी गौ सेवा आयोग (UPGSC) और पतंजलि योगपीठ ने एक साझेदारी की घोषणा की है. इसमें गौ-पालक और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गौ-आधारित उत्पादों से कमाई कर सकेंगे. इस साझेदारी को अंतिम रूप देने के लिए यूपी गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्याम बिहारी गुप्ता ने हरिद्वार में योग गुरु रामदेव और पतंजलि के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की.









