फतेहपुर मंदिर-मजार विवाद: प्रयागराज कमिश्नर और आईजी रेंज ने 80 पेजों की रिपोर्ट शासन को भेजी, कई सनसनीखेज बातों का जिक्र
UP News: फतेहपुर में स्थित मजार में भारी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग घुस गए थे. मौके पर भारी बवाल हुआ था. अब मामले में रिपोर्ट शासन को भेजी गई है.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Tomb Temple controversy
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पिछले दिनों मकबरे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था. हिंदू पक्ष ने मकबरे को प्राचीन कृष्ण मंदिर बताया था और भारी संख्या में भीड़ मकबरे के अंदर चली गई थी. इस दौरान मकबरे और वहां मौजूद मजार को भी नुकसान पहुंचाया गया था. इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने मकबरे के अंदर पूजा-पाठ भी किया था. मौके पर भारी बवाल हुआ था.