पत्नी तमन्ना और उसकी बुआ के बेटे की प्राइवेट तस्वीरें, चैट देख बुलंदशहर के सपा नेता सोहित के उड़े होश! वीडियो पोस्ट कर उठाया ये कदम
बुलंदशहर में सपा नेता सोहित कुमार ने जिंदगी खत्म करने से पहले वीडियो पोस्ट कर पत्नी और उसकी बुआ के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए. जानें क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Sohit Kumar, Bulandshahr news
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो प्रेम और रिश्तों पर से भरोसा उठाने वाला है. यहां समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता सोहित उर्फ जयदेव बौद्ध ने अपनी पत्नी पर उसी के बुआ के लड़के और चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. सोहित ने एक्सट्रीम स्टेप उठाने से पहले एक मार्मिक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. अब सोहित का परिवार केस दर्ज कर इंसाफ की मांग कर रहा है.