UP Weather Update: यूपी में मॉनसूनी बारिश ने पकड़ी रफ्तार... 4 अक्टूबर को इन 6 जिलों में रेड, 12 में ऑरेंज और 15 में येलो अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने फिर एक बार रफ़्तार पकड़ ली है. 4 अक्टूबर को सूबे के कुछ जिलों में रेड अलर्ट तक जारी किया गया है. देखें मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब विदाई के समय पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर के लिए राज्य में एक भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. जबकि 11 अन्य जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की चेतावनी है. इसके अलावा राज्य के 32 से अधिक जिलों में गरज-चमक (मेघगर्जन), वज्रपात (बिजली गिरने) और भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' सक्रिय है. मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन इलाकों में जलभराव, निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति और आवागमन में गंभीर रुकावटें आ सकती हैं. लोगों और प्रशासन को अगले 24 घंटों के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वज्रपात से जान-माल के नुकसान का खतरा अधिक है.
