लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया ने लगाई थी सैकड़ों हथियारों की नुमाइश... किसके हैं ये सारे असलहे? अंदर की कहानी सामने आई

दशहरे के मौके पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शस्त्र पूजा की है. राजा भैया ने शस्त्रों की पूजा ऐसे समय पर की है जब उनकी पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाते हुए PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में शिकायत की है कि उनके पति ने के पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है.

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya With Weapons
Raja Bhaiya With Weapons
social share
Google CTA

कुंडा विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दशहरे के मौके पर अपने बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजा की. राजा भैया की इस बार की शास्त्र पूजा सुर्खियों में रही. इसकी दो वजह रहीं. पहली ये कि राजा भैया ने शस्त्रों की पूजा ऐसे समय पर की जब उनकी पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाते हुए PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में शिकायत की है कि उनके पति के पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है. दूसरी वजह यह थी कि इस बार मेज पर दर्जनों हथियार की नुमाइश थी, जिसे देख हर कोई चौंक गया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतने सारे हथियार कहां से आए और किसके हैं? तो आइए आपको खबर में बताते हैं इन हथियारों की कहानी.