मस्जिद कमेटी ने संभल प्रशासन से मांगा था 4 दिन का वक्त और रुकवाया था बुलडोजर एक्शन, अब खुद करने लगे ये काम
UP News: संभल में बनी अवैध मस्जिद को लेकर प्रशासन आज सुबह से ही एक्शन मोड में है. इसी बीच अब इस पूरे मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है.
ADVERTISEMENT

Sambhal illegal mosque demolition
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में जिला प्रशासन और पुलिस सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने पहुंची थी. प्रशासन ने मैरिज हॉल के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की. इसी बीच मस्जिद कमेटी ने प्रशासन से 4 दिनों का समय मांगा और कहा कि वह खुद ही मस्जिद को ध्वस्त कर देंगे. बता दें कि अब मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने मस्जिद को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है.