Monsoon Rain: यूपी में बढ़ी मॉनसून की रफ्तार, कब और कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश?
Monsoon Rain: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं 10 जुलाई से पूर्वी यूपी में मॉनसून की सक्रियता और बढ़ सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 10 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं.
