UP Weather: मथुरा, आगरा, कानपुर…जन्माष्टमी के दिन इन जिलों में IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
UP News: आज जन्माष्टमी है और आज के दिन को लेकर मौसम विभाग यानी IMD का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश पड़ सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
UP Weather Update: मॉनसून का असर पूरे अगस्त तक उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. इसमें पश्चिम से लेकर अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्र भी शामिल रहे. बता दें कि रविवार के दिन अलीगढ़, झांसी, फतेहगढ़, कानपुर समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग यानी IMD ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है.