ग्रेटर नोएडा की जिस सोसाइटी में 22वीं मंजिल से गिरी ग्रिल से कटा नानी का सिर, नाती की भी गई जान, वहां अभी क्या हो रहा?
UP News: नोएडा में कल शाम 75 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चली और तूफान आया. इस आंधी-तूफान ने कुछ परिवारों की खुशियां पर ग्रहण लगा दिया. ऐसा ही एक परिवार ग्रेटर नोएडा की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर जितेंद्र का है. जानिए आखिर कल रात यहां क्या-क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कल यानी बुधवार शाम नोएडा में आए आंधी-तूफान ने कुछ परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में रहने वाला एक परिवार भी इसमें शामिल है. यहां आईटी इंजीनियर जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी 50 साल की सास अनीता बेटी के घर रहने आई थीं. वह देर शाम अपने 2 साल के नाती के साथ सोसाइटी में टहल रही थीं. तभी तेज तूफान आ गया. जैसे ही वह अपने टावर जाने लगीं, तभी 22वीं मंजिल से ग्रिल सीधा उनके ऊपर गिर गई.