लेटेस्ट न्यूज़

Weather Update: यूपी में अभी भी जारी रहेगा शीतलहर का कहर! जानिए ताजा अपडेट

UP Weather Update: ठंड का मौसम शबाब पर है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Update: ठंड का मौसम शबाब पर है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ गई है. समूचे यूपी में अब ठिठुरन काफी बढ़ गई है. वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर कोहरा पड़ रहा है, जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है. बढ़ती ठंड के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार हैं. शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. लखनऊ डीएम ने आदेश दिया है कि राजधानी के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे. इसी तरह गाजियाबाद जैसे अन्य जिलों की भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव हुआ है.