4 लाशें, 3 तमंचे और एक वीडियो... बलरामपुर में पति-पत्नी व 2 बच्चों के मौत की कहानी ने चौंकाया
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ही मकान के अंदर परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. कोतवाली देहात क्षेत्र के चौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई.
ADVERTISEMENT

Balrampur Murder Case
Balrampur Shooting Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ही मकान के अंदर परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. कोतवाली देहात क्षेत्र के चौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई. घर के अंदर 28 साल के बजरंग गिरी, उनकी 25 साल पत्नी कोमल, 3 साल के बेटे और 10 महीने के मासूम का शव खून से लथपथ मिला. घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आखिर चारों की मौत कैसे हुई और इसके पीछे की वजह क्या थी, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है.
