जंतर मंतर पर जिन्होंने बोले अपशब्द उनके लिए अब PM मोदी ने क्या कहा?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में अब पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि गाली-गलौज से कोई समाधान नहीं निकलता.
ADVERTISEMENT

PM Modi
PM Modi on Jantar Mantar Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में अब पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि गाली-गलौज से कोई समाधान नहीं निकलता. पीएम मोदी ने कहा कि जिन बच्चों से गलती हुई है, उन्हें सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन बच्चों को माफ करना चाहते हैं और समाज को भी उनकी इस बात को स्वीकार करना चाहिए.
