लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: बारिश के साथ चलेंगी हवाएं या पसीने से तर होगा शरीर, IMD ने दी ये अहम जानकारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला है. अब सुबह और शाम में सर्दी नहीं बल्कि गर्मी का एहसास हो रहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला है. अब सुबह और शाम में सर्दी नहीं बल्कि गर्मी का एहसास हो रहा है. दिन में तेज धूप लोगों को देखने को मिल रही है. बता दें कि मार्च के अंत और अप्रैल के प्रारंभ में यूपी में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी. मगर फिर मौसम ने करवट ले लिया था.

इसी बीच मौसम विभाग यानी IMD ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट दी है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार यानी आज यूपी का मौसम साफ रहने की संभावना है. आज पूरे यूपी में कहीं पर भी बारिश का अनुमान मौसम विभाग द्वारा नहीं लगाया गया है.

मंगलवार को मिलेगी थोड़ी राहत

IMD की आशंका के मुताबिक, मंगलवार को यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है. इससे थोड़े समय के लिए यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मगर मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार के लिए बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है.

पूरे हफ्ते कैसे रहेगा यूपी का मौसम

IMD की मानें तो आने वाले दिनों में यूपी का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते मौसम साफ ही रहेगा. मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यूपी में पारा चढ़ेगा और लोगों को तेज गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि आज यानी सोमवार को नोएडा, गाजियाबाद में भी पारा चढ़ा है. IMD के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और लखनऊ में पारा चढ़ने की संभावना है.